पाली महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

(उमरिया) शासकीय महाविद्यालय बीरसिंहपुर पाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाली न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश पूजा गोले एवं प्रभारी प्राचार्य हरलाल अहिरवार ने वाग्देवी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में पूजा गोले व्यवहार न्यायाधीश ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिनियम के मुख्य प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ मंसूर अली ने भारत सरकार द्वारा बनाये है । 3 नए कानूनों का ज़िक्र करते हुए उन्हें दंड के स्थान पर न्याय प्रदान करने वाला कानून बताया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य हरलाल अहिरवार, डॉ शाहिद सिद्दीकी, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ ऋतु सेन, डॉ अनुपमा द्विवेदी, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ शमशेर अली, डॉ त्रिभुवन गिरि, बालेन्द्र यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत मे आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी डॉ जेपीएस चौहान द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें