एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने की केन्द्रीय खेल मंत्री मांडविया से भेंट

(भोपाल) क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से भेंट कर देश में खेलों  के विकास पर चर्चा की। उन्होंने  श्री मांडविया को क्रीड़ा भारती द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।                 

केन्द्रीय खेल मंत्री से श्री काश्यप के साथ क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर एवं  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री भानु सचदेवा ने भी मुलाकात की।  खेलों के विकास में क्रीड़ा भारती के योगदान से अवगत कराते हुए श्री काश्यप ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को और उत्कृष्ट बनाने तथा भारत में अगले ओलंपिक के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें