संभागीय शालेय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन तीनों वर्गों में विजेता

(रायसेन) मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के महिला वर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में रायसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। भोपाल में गत दिवस 26 अक्टूबर को आयोजित शालेय हाँकी प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में भोपाल को 4-0 से हराया एवं फाइनल मैच में सीहोर को 5-0 पराजित कर रायसेन विजेता बना। अंडर-17 आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में राजगढ़ को 5-0 से एवं फाइनल मैच में भोपाल को 3-0 से पराजित कर विजेता बना। इसी प्रकार 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में फाइनल मैच में रायसेन, विदिशा को 12-0 शून्य पराजित कर विजेता बना। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक, जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण श्री राजेश यादव ने भी टीम के कोच श्री प्रह्लाद राठौड़ एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें