ठा. लखन सिंह सोलंकी जी की काव्य कृति ‘ स्मृतियों के सुमन ‘ का विमोचन समारोह 2 नवंबर को होगा बांधा मंदिर में संपन्न

(कटनी) पूर्व विधायक एवं कवि स्व. लाखन सिंह सोलंकी जी की भूली बिखरी काव्य रचनाओं को खोज बीन कर उन्हें समाज के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से इंटैक कटनी चेप्टर द्वारा प्रकाशित कराई गई काव्य कृति ‘ स्मृतियों के सुमन ‘ का विमोचन समारोह आगामी 2 नवंबर शनिवार को बांधा ( इमलाज ) स्थित राधा कृष्ण मंदिर में संध्या 6.00 बजे आयोजित है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सेनानी एवं पूर्व विधायक रहे ठा. लाखन सिंह सोलंकी लोक शैली के आशु कवि भी रहे हैं। आपके द्वारा बांधा स्थित राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की रोचक गाथा भी आल्हा काव्य की शैली में की गई है। आपकी तमाम रचनाएं एक तरह का लोक संवाद हैं , जिनमें अपने समय के जीवंत चित्र झलकते हैं । उक्त भूली – बिसरी , बिखरी कविताओं का संकलन कर श्रद्धेय लाखन सिंह सोलंकी जी के प्रपौत्र डॉ. श्री फणिंद्र सिंह सोलंकी जी के सौजन्य से इंटैक कटनी चेप्टर द्वारा काव्य संकलन प्रकाशित कराया गया है । नगर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध जनों से विमोचन समारोह में उपस्थित होने की अपील की जाती है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें