दीपोत्सव पर्व में गायत्री शक्ति पीठ उमरिया के साधक द्वारा दीपदान संपन्न
(उमरिया) जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने बताया कि विगत दिन दीपावली त्यौहार मनाने तथा दीपोत्सव त्यौहार में बंदियों को सत्मार्ग पर चलने तथा जेल में अनुशासन में रहकर कानून प्रिय नागरिक बनने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से गायत्री शक्तिपीठ उमरिया के वरिष्ठ साधक संतोष सोनी, मनोज एवं श्रीमती उमेश्वरी, गुरु गोविन्द विश्वकर्मा, सोहन संगीत शिक्षक की उपस्तिथि में भजन-पूजन, कीर्तन मंत्रोच्चारण के साथ दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी स्वरुप कन्याओ का पूजन भी किया गया । बंदियों को इस कार्यक्रम में अनुशासन में रखकर जेल अधीक्षक डी० के० सारस एवं जेलर, जेल उपअधीक्षक माखन सिंह मार्काे एवं ड्यूटीरत प्रहरी तथा जेल के समस्त अधिकारी , कर्मचारी ने दीपयज्ञ के शुभ कार्य की शुभकामनाएँ दिये द्य बंदीगण इस कार्यक्रम से अत्यंत प्रसन्नचित्त रहे ।
