राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगा भोपाल में पत्रकारों का संगम, 16 नवंबर को राजधानी में होगा संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह

(मुंबई) पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के छठे स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आगामी 16नवंबर को स्थानीय 9 मसाला रेस्टोरेंट एमपी नगर में संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मिलित होंगे। प्रदेश के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारिता, मीडिया, समाजसेवा तथा साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।

संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप, मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कार्यक्रम आयोजक तथा संगठन के राष्ट्रीय सचिव महफूज खान के संयोजन में “वर्तमान संदर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह दिनांक 16 नवंबर 2024, सायं 04 बजे से 08 बजे, 09 मसाला रेस्टोरेन्ट महाराणा प्रताप नगर डी बी मॉल के पीछे भोपाल मध्यप्रदेश में संपन्न होगा।

✍️ (हरि शंकर पाराशर)
  RPKP INDIA NEWS
            कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें