निगमायुक्त नीलेश दुबे ने बैठक आयोजित कर, स्थापना पेंशन शाखा के लंबित कार्यों की समीक्षा
(कटनी) निगमायुक्त नीलेश दुबे ने मुख्य स्थापना तथा पेंशन शाखा की समीक्षा बैठक लेते हुए लंबित कार्यों और प्रकरणों की समीक्षा कर समस्त लंबित कार्यों का तत्काल निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने आदर्श कार्मिक संरचना के अनुमोदन, स्वीकृत रिक्त एवं भरे पदों की जानकारी, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन,लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों, पेंशन, बीमा, परिवार कल्याण, सीपीएफ, जीपीएफ, ईपीएफ के लंबित कार्यों को समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान उपायुक्त वित्त पवन कुमार अहिरवार एवं कार्यालय अधीक्षक, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित लिपिकों की उपस्थिति रही।।
