छठ पूजा में शामिल हुए मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

Advertisement

अस्ताचल सूर्य का किया पूजन, छठ व्रतियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं

(भोपाल)  सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने को छठ पूजन के अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर अस्ताचल सूर्य का पूजन किया। श्री सारंग ने छठ व्रतियों को लोक आस्था के महापर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। मंत्री श्री सारंग ने सुभाष कालोनी, अशोका गार्डन, संजीव नगर, करोंद काशी विश्वनाथ मंदिर, राजेन्द्र नगर, एकता पुरी पार्क, सुभाष नगर, अन्ना नगर के शाखा ग्राउंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रमों में छठ घाटों पर नागरिकों से भेंट कर शुभकामनाएं दी और छठ घाट पर छठ पर्व के आयोजन का अवलोकन भी किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें