आबकारी विभाग की कार्यवाही के दौरान 77 हजार से अधिक की मदिरा एवं लाहन जब्त आरोपितयों के विरूद्ध 8 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

(कटनी) प्रभारी कलेक्टर श्री शिशिर गेमावत के आदेशानुसार जले मे अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक गुरूवार भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को की गई कार्यवाही के दौरान  आबकारी वृत्त बहेारीबंद के ग्राम बहोरीबंद, साडा, चादन रोड, राजापटी, बाकल, में अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त  व्यक्तियों के यहां आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश की  कार्यवाही के दौरान 8 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के पंजीबद्ध किये गये। तथा 6 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 765 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर जब्त कर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त की किये  गये लहान की अनुमानित राशि लगभग 77 हजार 500 रूपये है।दबिश की  कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला , केशव प्रसाद उइके,कृष्ण कुमार पटेल, एस.डी. सिह आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी नें बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु  इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें