कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा

15 नवम्बर को मुख्यमंत्री का शहडोल जिले में आगमन प्रस्तावित

(शहडोल)  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 नवम्बर 2024 को शहडोल जिले में आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के परिपेक्ष में  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।        बैठक में अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रौतेल, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अंजली रमेश, समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें