कर्तव्य पथ का सपना ले पटना रवाना हुए रादुविवि एन एस एस के स्वयंसेवक
(कटनी)कर्तव्य पथ नई दिल्ली परेड करना हर एक युवा स्वयंसेवक के लिए एक सपना होता है इसी क्रम में भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा पूरे भारतवर्ष के लगभग 45 लाख स्वयंसेवकों में से सर्वश्रेष्ठ 200 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस शिविर के लिए किया जाता है, जो कि विभिन्न स्तर पर चयन प्रक्रिया में पारंगत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाले स्वयंसेवकों के चयन से पूरा होता है।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्तव्य पथ पर पूरे भारतवर्ष से 200 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।इसी क्रम में मध्य क्षेत्र जिसमें कि भारत वर्ष के 6 राज्यों से चयनित 200 स्वयंसेवक छात्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में सहभगिता करते है इस बार यह शिविर दिनांक 10 से 19 नवंबर 2024 तक पटना बिहार में आयोजित हो रहा है,जिसमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर क्षेत्र से चयनित 06 छात्रों जिनका नाम क्रमशः शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के स्वयंसेवक सचिन पटेल सहित अन्य संस्थाओं के स्वयंसेवक प्राची झरिया, नेहा परस्ते, निवेदिता नाथ, जहीर खान व निरंजन बिसेन राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता करेंगे।1 महीने के कड़े प्रशिक्षण में करी तैयारीरानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की स्वयंसेवक छात्राओं ने गत एक माह तक इस शिविर के लिए कड़ी मेहनत की जिसके दौरान इन्होंने कदमताल परेड, सांस्कृतिक, व्यक्तित्व परीक्षण आदि क्षेत्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए तैयारी की। प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. देवांशु गौतम ने बताया कि छात्राओं को परेड कदमताल का प्रशिक्षण तथा सांस्कृतिक और व्यक्तित्व शैली का प्रशिक्षण दिया गया परेड प्रशिक्षण हेतु वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने इन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया।शुभकामनाओं के साथ किया सहभागिता के लिए विदारानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शोभाराम मेहरा, तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के खरे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ हेमलता गर्ग, प्रोफेसर उर्मिला दुबे, जिला संगठक डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग, डॉ अजय कुमार ठाकुर, डॉ अरविंद सिंह,डॉ अतुल कुमार,कार्यक्रम अधिकारी ओपन यूनिट डॉ.देवांशु गौतम, डॉ सतीश तिवारी, निखिल अग्रवाल,कनक सोनी, रेणुका सिंह, हेमंत गुप्ता, अरविंद सेन, स्वाति मौर्य,सहित विभिन्न वरिष्ठ स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
