कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया*

पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश*

(छतरपुर) कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन द्वारा छतरपुर शहर के सटई रोड स्थित मंडी में डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर व्यवस्थित रूप से टोकन बांटने के निर्देश दिए। साथ ही पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद उपलब्ध हो, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें