शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर
कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम, सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई कार्यक्रम सहित अन्य आम जन समस्याओं से संबंधित लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण होना चाहिए। जिला स्तर के अधिकारी अपने विभाग संबंधित शिकायतों को देखें तथा प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक मंे कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने लोक सेवा अधिनियम के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा अधिनियम अंतर्गत लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत समय सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। शिकायतों का समय-सीमा के भीतर ही निराकरण करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें तथा शिकायतों के निराकरण करने की कार्यवाही करे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का संतुष्टिपूवर्क निराकरण किया जाए। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती ज्योति परस्ते, श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
