खरगापुर कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों की लापरवाही, किसान हो रहे हैं परेशान

 (खरगापुर) टीकमगढ़ जिले के खरगापुर कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। सप्ताह में गुरुवार एवं रविवार के दिन हाट बाजार लगता है किसान अपनी फसल को लेकर बेचने आते हैं मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है गंदा पानी कुएं में भरा हुआ है इस पानी से अन्नदाता अपनी प्यास बुझाते हैं।

मंडी सचिव एवं कर्मचारी मंडी मैं अनुपस्थित रहते हैं मौके पर किसानों की फसलों की डाक रजिस्टर्ड व्यापारियों के अलावा अन्य लोग भी अपने मन मुताबिक करते हैं रजिस्टर्ड। व्यापारियों की रुचि डाक लगाने में नहीं देखी जाती है मौके पर मंडी कर्मचारियों के द्वारा मंडी की रसीद नहीं दी जाती है मंडी मे गार्डन की नियुक्ति की गई है लेकिन गार्डन अपना कर्तव्य निभाती नजर नहीं आते हैं। व्यवस्थित तरीके से वहां नहीं लगवाए जाते हैं जानवर किसानों की फसल खाते रहते हैं रात्रि में किसानों की फसल खुलेआम पड़ी रहती है कोई भी गार्ड ड्यूटी करता नजर नहीं आता है।

मंडी मे खरीदी हुई फसल की रसीद नहीं बनाई जाती है जिससे शासन प्रशासन को लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है। मंडी के बाहर भी लोग किसानों की फसल मन चाहे दामों पर खरीदते रहते हैं मंडी प्रांगण में कैंटीन भी संचालित नहीं है मंडी कर्मचारियों के द्वारा₹10 प्रति बोरी के हिसाब से पैसा ले लिया जाता है लेकिन मंडी की रसीद नहीं काटी जाती है लाखों रुपए की वसूली कर मंडी कर्मचारियों के द्वारा शासन को चूना लगाया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में बिना परमिशन के खरीददार किसानों की फसलों की खरीदारी करते रहते हैं और मंडी के कर्मचारी उनसे वसूली करते रहते हैं व्यापारी की फसलों का ऑनलाइन रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं होता है।

मंडी कार्यालय में पदस्थ बाबू नीलेश से किसी भी प्रकार की बात की जाती है तो कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाते हैं। किसानों की परेशानियों को लेकर मंडी सचिव अमृत गौड़ से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास तीन-तीन मंडियों का प्रभार है इस वजह से मैं नहीं आ पाता हूं। समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी भारतीय मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
       खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें