सहकारिता के लंबित गबन, धोखाधड़ी प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें-कलेक्टर

गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

(अनुपपुर)  सहकारिता संस्थानों से संबंधित गबन, धोखाधड़ी के लंबित प्रकरणों की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने लंबित गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों की वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी लेकर वसूली संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल के महाप्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें