बरही पुलिस ने चोरी छिपे गांजे की खेती व गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बरही पुलिस को मिली बडी कामयाबी, गांजा व्यापार करने वाले व्यक्ति के घर पर गांजे की खेती मिली, पुलिस ने की कार्यवाही

(बरही) पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती हरे भरे वृक्षो के साथ पाई गयी। घर पर गांजा बेचने वाले के विरुद्ध बरही पुलिस की सख्त कार्यवाही हुई। कटनी पुलिस अधीक्षक के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में थाना बरही पुलिस द्वारा दिनाक 14 नवंबर 2024 को ग्राम हरतला वार्ड नंबर 02 मे मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनोद शर्मा पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 हरतला में हरे गांजे के पौधे लगाए हुए मिला जो अवैध रूप से गांजे की खेती एवम भूसा रखने के कमरे में एक सफेद पन्नी मै 400gm गांजा बरामद हुआ। हरे गांजे के पौधे वजन करीब 5kg 85 gm जो गांजा की कीमती करीब 4800/ एवं हरे गांजे के पौधो की कीमत करीब 60,000/ कुल 64800/रुपये का होना पाया गया जो आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह , उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर , सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम , प्रधान आरक्षक अजय पाठक, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह, आरक्षक सोनू लाल आर्मो, आरक्षक पूरन सिंह, वाहन चालक संजय पांडे की मुख्य भूमिका रही।

✍️ (शेरा मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें