कलेक्टर श्री यादव ने विशेष ग्राम सभाओं को आयोजित करने दिए आदेश

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने  व्यापक प्रचार प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

(कटनी) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को विशेष ग्राम सभाओं को आयोजित करने के आदेश कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को जनजातीय नायक एवं महापुरुष बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश राज्य शासन से हुए हैं। कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम सभा के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को शामिल करते हुए निर्धारित एजेंडा के मुताबिक पूर्व में नियुक्त स्थाई नोडल अधिकारियों के माध्यम से शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश नोडल अधिकारियों, ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को दिए हैं। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने ग्राम सभाओं के आयोजन में ग्राम सभा सदस्यों, महिलाओं, युवाओं की अधिकतम भागीदारी और उपस्थिति हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें