टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत चौबारा में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया जाता है भव्य आयोजन

 (बल्देवगढ़) झीलों की नगरी ग्राम पंचायत चौबारा में किया जाएगा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट। कार्यक्रम के आयोजक हरिशंकर विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग राज्य सेवा पुरस्कार माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित एवं ओम श्री विश्वकर्मा विकास परिषद भारत के राष्ट्रीयअध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बल्देवगढ़ जनपद पंचायत की नजदीकी झीलों की नगरी ग्राम पंचायत चौबारा में दिनांक 3 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक विशाल राज स्तरीय प्रतियोगिता क्रिकेट टूर्नामेंट का भब्य आयोजन करते है।

तहसील स्तरीय पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि अपने पिता स्वर्गीय नन्हेंलाल विश्वकर्मा की स्मृति में 12 वा क्रिकेट टूर्नामेंट का विशाल भव्य आयोजन चक्का गोई माता स्टेडियम में किया जाता है। शासन प्रशासन से मान्यता भी प्राप्त है एवं खेल युवा कल्याण विभाग भी हमारा सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट इस वजह से करवाता हूं कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज तक किसी भी जन प्रतिनिधियों के द्वारा इस प्रकार के विशाल आयोजन नहीं करवाए जाते हैं। मुझे लगता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिस्पर्धा बड़े ग्रामीण अंचल के छोटे-छोटे बच्चे आगे बढ़े। हमारी क्रिकेट टीम समिति के द्वारा विजेता टीम को 51000 रुपए पुरस्कार एवं अन्य उपहार दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ जिले में तहसील स्तर पर पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी अपनी खेल स्पर्धा दिखाएंगे। टूर्नामेंट के संयोजक हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताएं कि टूर्नामेंट उद्घाटन के दिन विधायक सांसद एवं शासन प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संस्था के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा एवं संस्था के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह बुंदेला छोटे राजा एवं मनोज विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा एवं संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन एवं समाज सेवी शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर हरिशंकर विश्वकर्मा के द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओ एवं ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया गया ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें