सरकारें पत्रकारो की सुरक्षा में असफल साबित – खालिद कैस
झीलों की नगरी भोपाल में पत्रकारों का हुआ सम्मान
(हरदा) राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के द्वारा 9 मसाला भोपाल में पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए स्थापना की गई । उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रष्टाचार उजागर करता है तों उसके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कर हमले किए जाते हैं जो घोर निंदनीय है । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सम्पूर्ण भारत में हो। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक गाइड लाइन तय की थी परन्तु केन्द्र शासित प्रदेश सहित सरकार पत्रकारो की सुरक्षा में असफल साबित हुई हैं । उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारो की सुरक्षा के साथ साथ उसको आर्थिक शैक्षणिक विकास के लिए नीति तय करें । राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने कहा कि अधिमान्यता के नियम शिथिल कर पत्रकारिता के क्षेत्र में लगें साथीयों की अधिमान्यता की जाएं ।

इस मौके पर जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार हाज़ी मुईन खान ने कहा कि संगठन में शक्ति है उन्होंने आह्वान किया कि एकजुट होकर आने वाली परेशानियों का मुकाबला करें। आयोजित कार्यक्रम में देवास जबलपुर हरदा इंदौर शाजापुर बैतूल अलीराजपुर सागर नर्मदापुरम धार छतरपुर रायसेन राजगढ़ अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे ।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इकबाल सिंह जुनेजा, सैय्यद रिजवान अली, रेखा सोलंकी, अखलाक अली, नर्मदा पटेल, श्याम मलिक, तरूण सिलावट, ओम रघुवंशी, मुईन अख्तर खान, रमन तिवारी, भगवान सिंह राजपूत, नीरज सिंह भदौरिया, नारायण नामदेव, भगवानदास सेन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सचिव महफूज खान व्दारा व्यक्त किया गया ।

