जिले में 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है “हमारा शौचालय हमारा सम्मान“ अभियान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

(रायसेन) जिले में 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलाए जा रहे हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डीएफओ श्री विजय कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 19 नवम्बर विश्व शौचालय दिवस से जिले में हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ हो गया है। अभियान के तहत नागरिकों को शौचालयों के उपयोग हेतु जागरूक करने के साथ ही शौचालयों की स्वच्छता हेतु भी प्रेरित किया जाएगा। जिले में व्यक्तिगत वा सामुदायिक शौचालयों को स्वच्छ, सुसज्जित और आकर्षक बनाया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद बघेल ने पीपीटी के माध्यम से हमारा शौचालय, हमारा अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना, सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति और समुदाय को कार्यशील शौचालय की उपलब्धता हो सके, यह अभियान का उद्देश्य है। अभियान के तहत जनजागरूकता तथा नागरिकों को प्रेरित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाने के साथ ही प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वच्छ और सुंदर शौचालयों का चयन होगा। जिला स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ शौचालयों तथा तीन सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय परिसरों का चयन कर पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें