स्वास्थ्य विभाग ने जनजातीय गौरव दिवस पर जांच कर चश्मे किये वितरित
(मुरैना) भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवम्बर को पहाडगढ़ मुख्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरैना-श्योपुर के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के हस्ते स्वास्थ्य विभाग ने 9 लोगों की जांच कर निःशुल्क चश्मे वितरित किये। विदित है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती का कार्यक्रम पहाडगढ़ विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहरिया परिवारों के 09 लोगों का मौके पर नेत्र परीक्षण किया, उसके बाद आवश्यकता के हिसाब से उन्हें निःशुल्क चश्मे मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किये गये। जिनमें नीलू पुत्र भागीरथ आदिवासी, राहुल पुत्र पसोनी आदिवासी, नीलेश पुत्र थसोनी आदिवासी, आकाश पुत्र फूलसिंह आदिवासी, नरेश पुत्र खेरा आदिवासी, बच्चन पुत्र चंदन सिंह, रमेश पुत्र चंदन, श्रीमती मुन्नी पत्नि सभाराम और आदित्य पुत्र दाताराम को निःशुल्क चश्मे प्रदान किये।
