प्रधानमंत्री आवास निर्माण तथा स्वच्छता अभियान को गति देने के सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश

(उमरिया) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ जनपद पंचायत, उपयंत्रियों , एडीओ तथा जनपद समन्वयकों को निर्देश दिए कि कार्याे को गति प्रदान करें । आपने कहा कि जो प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे है उनकों शीघ्र पूरा कराकर जीओ टैगिंग की कार्यवाही करें। इसी तरह जो आवास अभी तक प्रारंभ नही हुए है उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराएं तथा प्रतिवेदन जिला पंचायत को दैनिक रूप से प्रेषित करें। ग्रामीण स्वच्छता मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि संस्थागत व्यक्तिगत तथा सामुदायिक शौचालय के उपयोग तथा जो शौचालय जीर्ण-शीर्ण हो गये है उनके मरम्मत का कार्य अभियान के रूप में लिया जाए । विभिन्न पंचायतों में जो नये शौचालय स्वीकृत किए गए है उनके कार्य भी शीघ्रता से शुरू कराए जाए । जिन पंचायतों का चयन ओडीएफ के लिए किया गया है वहां समग्र स्वच्छता की संपूर्ण गतिविधियां शुरू की जाए । जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन मनीषा कांड्रा ने जिले में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि शासन व्दारा 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत भी किया जाएगा । बैठक में अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें