उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस और आवास सप्ताह के दौरान होंगी विविध प्रकार की गतिविधियां

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश

(कटनी) केंद्र सरकार और राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर उत्साह और उमंग के साथ बुधवार, 20 नवंबर को आवास दिवस के आयोजन किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर तक आवास सप्ताह के दौरान जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में तीनों स्तरों पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में विविध प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने बताया कि आवास दिवस एवं आवास सप्ताह की अवधि के दौरान विविध प्रकार की इंटरएक्टिव एंड आउटरीच गतिविधियों की योजना बनाए जाने के निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को शामिल करते हुए गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। तीनों स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान आवास के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की जाएगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें