ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायतों में विश्व शौचालय दिवस पर हुए कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत के निर्देशों पर हुआ अमल

जनप्रतिनिधियों और सीईओ जनपद श्री कोरी की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृत पत्र, स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

(कटनी) विश्व शौचालय दिवस पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायतों में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के अंतर्गत गतिविधियां संचालित हुई।
जनपद पंचायत क्षेत्र ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पानउमरिया में संतोष दुबे, जनपद सदस्य श्री शैलेन्द्र पौराणिक, जनपद पंचायत के सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी श्रीमती संतोष पाठक द्वारा उपसरपंच, पंच, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक पान उमरिया की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को शौचालय के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाकर सफाई मित्रो का सम्मान किया गया तथा शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें