विभागीय योजनाओं व गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करें – केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर
“मोटी आई” कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान किया गया शुरू – मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
महिला बाल विकास आयुक्त श्रीमती सूफिया फारुकी वली ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मिनी आंगनवाड़ियों से आंगनवाड़ी केन्द्रों में ऑनलाइन भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने पीएमजनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका का निर्माण, सी बॉक्स, मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, डीसीपीयू, सीडब्ल्यूसी, जेजेबीसी में पदपूर्ति, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचा-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला संबंधी कानून, बाल विवाह रोकथाम आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर से सांझा की।
बैठक में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री प्रीति राव, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री की निज सचिव सुश्री निमिषा झा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर निजी सचिव श्री दीपक कुमार, मप्र महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी, मप्र महिला एवं बाल विकास की उप सचिव श्रीमती माधवी नागेंद्र, मप्र महिला एवं बाल विकास आयुक्त श्रीमती सूफिया फारूकी वली, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला-धार, गुना, खंडवा, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, दमोह, छत्तरपुर, सिंगरौली तथा प्रत्येक संभाग से एक बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।
