राजस्व अभियान में प्रगति लाने के निर्देश

(मैहर) कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से मैहर, अमरपाटन, रामनगर तहसील के राजस्व अधिकारियों से जानकारी लेकर राजस्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिकतम प्रगति लायें। उन्होंने सभी तहसीलों में राजस्व अभियान के लिए नये कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मदों और लक्ष्यों को केन्द्रित कर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करें और अपने काम की स्वतः मानीटरिंग कर कमियों में सुधार लाये। कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि राजस्व महाअभियान के दौरान प्रगति की दैनिक समीक्षा कलेक्टर स्वयं करेंगी। इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मैहर, अमरपाटन, रामनगर तहसील के राजस्व अधिकारी भी जुडे रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें