बच्चों के टीकाकरण कार्य में न हो कोई लापरवाही
स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित टीकाकरण करें – कलेक्टर
(राजगढ़़) कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर बच्चों के पेंटा-1, एमआर-1, एफआईसी, एमआर-2 टीकाकरण कार्य की ब्लॉक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रवार समीक्षा की। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी भी वर्चुअली बैठक से जुड़े।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला बच्चों का नियमित टीकाकरण करे। उन्होंने टीकाकरण कार्य में लापरवाही कर रहे बीईई, एएनएम व अन्य कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एलपी भकौरिया सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।
