भोपाल संभागायुक्त श्री सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण दाहोद जलाशय तथा इमलिया गौशाला का भी किया निरीक्षण

(रायसेन) भोपाल संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री संजीव सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा  रायसेन जिले में विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ द्वारा दावा-आपत्ति (आवेदन) प्राप्त करने के कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दाहोद जलाशय पहुंचकर केज कल्चर से किए जा रहे मत्स्य पालन तथा ग्राम इमलिया में गौशाला का भी निरीक्षण किया।
भोपाल संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह द्वारा उप तहसील कार्यालय औबेदुल्लागंज में बैठक लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा आफलाइन आवेदन लिए जाने के कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री सिंह ने अभी तक प्राप्त आवेदनों, वर्तमान में दर्ज मतदाताओं की संख्या, जेण्डर रेशों आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यस्क मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों। उन्होंने जेण्डर रेशा बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली सभी महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। संभागायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।
संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक-141 तथा मतदान केन्द्र क्रमांक-147 एकीकृत शासकीय हाईस्कूल सतलापुर का निरीक्षण कर बीएलओ से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अभी तक प्राप्त आवेदनों, मतदान केन्द्र में दर्ज मतदाताओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजी का भी अवलोकन किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें