“यही समय है, सही समय है” विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दिया मूलमंत्र

सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

(इन्दौर) “यही समय है, सही समय है” विद्यार्थियों को यह मूल मंत्र देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज किताबी ज्ञान भले ही पूरा हुआ हो परंतु दीक्षांत के बाद स्वाध्याय, मनन और चिंतन सतत् जारी रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत में बहुत से उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी नई पीढ़ी तकनीकी रूप से दक्ष बने और देश के विकास और समग्र मानव समाज के कल्याण में अपना योगदान सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़राइल का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान के बल पर ही इज़राइल अनेक चुनौतियों से पार पाया है। हमें भी अपनी क्षमता और तकनीकी दक्षता को शिखर तक ले जाना होगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि नैतिकता सदा ही सर्वोपरि रहती है। शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा भी ज़रूरी है। उन्होंने आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शिखर हैं किन्तु सिम्बायोसिस समूह जिन्होंने तकनीकी दक्षता और तकनीकी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित किया है, यह और भी महत्वपूर्ण योगदान हो जाता है। उन्होंने प्रो चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका को छोड़कर भारत में शिक्षा को अपना जीवन समर्पित किया है। इसके पूर्व सिम्बायोसिस तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदार ने स्वागत भाषण दिया और कुलगुरु डॉ. विनीत नायर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।            दीक्षांत समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, डॉ. भारत शरण सिंह भी मंचासीन थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें