मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने की भेंट

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की।

मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के श्री आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के श्री गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की सुश्री मिनी शुक्ला, झारखण्ड के श्री राज कृष्णा, पंजाब के श्री सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की सुश्री उर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही श्री विक्रम अहिरवार, सिक्किम के श्री जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के श्री आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के श्री मनस्वी शर्मा और बिहार के श्री मनीष भारद्वाज शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें