उमरिया पुलिस की सजगता से घर (जिला अनुपपुर) से बिना बताये निकली 19 वर्षीय किशोरी को पहुंचाया परिजनों के पास

(उमरिया)  थाना नौरोजाबाद अंतर्गत डायल 100 डियूटी पर तैनात एएसआई संदीप शुक्ला, प्रधान आरक्षक धर्मचंद और आरक्षक संजय गौलिया द्वारा रात्रि कालीन गस्त के दौरान विगत दिवस रेल्वे स्टेशन नौरोजाबाद परिसर को चेक किया जा रहा था तभी स्टेशन के पास एक लड़की बैठी दिखा दी जो कि असहज एवं घबराई हुई प्रतीत हुई जिस पर डियूटीरत पुलिस कर्मियों द्वारा लड़की का परिचय और कोई समस्या इत्यादि के बारे में पूछा गया जिस पर उसके द्वारा संतोषजनक एवं सही जबाब न मिलने पर लडकी से उसके परिजन का नंबर लेकर बात की गई जिस पर पता चला कि अनुपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम के पास स्थित गांव जरही की रहने बाली है एवं सुबह कालेज जाने का कहकर घर से निकली थी और वापिस घर नही पहुंची, परिजनो का अपनी बच्ची को खोजने में बुरा हाल हो रखा था। दोपहर बाद से लड़की का नंबर बंद आ रहा था जान पहचान के सभी लोगो से अपनी लड़की के संबंध में पूछ चुके थे परिजनो ने अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट करने का मन बना रखा था तभी पुलिस का कॉल जाने पर परिजनो ने राहत की सांस ली एवं आज सुबह परिजन थाना नौरोजाबाद आकर अपनी बच्ची को वापिस घर लेकर गये साथ ही उमरिया पुलिस को प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुये पुलिस के कार्य की काफी प्रशंसा की जिस कारण उनकी बच्ची वापिस घर पहुंच सकी साथ ही कोई अप्रिय घटना घटित होने से बच सकी । कार्यवाही में थाना नौरोजाबाद से डियूटी पर तैनात ।ैप् संदीप शुक्ला, प्रधान आरक्षक धर्मचंद और आरक्षक संजय गौलिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें