छात्र परिषद द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में लकी, मुक्ति और दीपांजलि ने मारी बाजी
(मैहर) नगर की प्रतिष्ठित एवं विद्यार्थियों के बीच अपनी जगह बनाने वाली एकमात्र संस्था छात्र परिषद जिसके द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु निरंतर कार्यक्रम किए जाते हैं और उनका उत्साहवर्धन किया जाता है इसी कड़ी में सीकैट कंप्यूटर कॉलेज मैहर में महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता प्रोत्साहन समारोह के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ बृजेंद्र निगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एल आई सी के मैनेजर विकाश अग्रवाल, महाकाल विद्यालय संचालक राजेश बढ़ोलिया, दैनिक प्रदेश वॉच के संवाददाता रविन्द्र सिंह मंजू सर उपस्थित रहे।

उक्त मंचीय कार्यक्रम के पूर्व विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कशिश पटेल ने चंदा पटेल और नंदिनी सेन से वंदना कराई और पूजा सिंह से स्वागत गीत कराया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर कराया । साक्षी सिंह और प्रियंका कुशवाहा ने महारानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा सुनाई । अमृता पांडेय और रीतू कुशवाहा ने ” खूब लड़ी मर्दानी” गीत से लोगो का मन मोह लिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र परिषद के कार्यक्रमों की प्रसंशा करते हुए परिषद के सभी सहयोगी सदस्यों का मान बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए जिसमे मां शारदा देवी मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्र लकी गुप्ता को प्रथम , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी की छात्रा मुक्ति तिवारी को द्वितीय एवं महाकाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीपांजलि कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही तीन सांत्वना पुरस्कारों में मां शारदा देवी मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम पांडेय, सी एम स्कूल की छात्रा भावना कुशवाहा और सीकैट कॉलेज की छात्रा खुशी वर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया कार्यक्रम के दौरान शेष सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र परिषद के मीडिया प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी, सीकैट के एच ओ डी आनंद श्रीवास्तव , अभिषेक सेन , अंजुम आरा , छात्र परिषद से जमुना बर्मन, रेशमा गुप्ता, साक्षी दाहिया, आकांक्षा शर्मा, प्राची अग्रवाल , सृष्टि दाहियां आदि अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
