“राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह” का जिला अस्पताल मे शुभारंभ

(झाबुआ)  नवजात शिश मृत्यु दर में कमी लाना मध्यप्रदेश शासन का एक प्रमुख लक्ष्य है। इसी उददेश्य से प्रदेश में भारत शासन के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन 25 से 30 नवम्बर 2024 तक किया जा रहा है। जिसकी मुख्य थीम नवजात शिशुओ में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) को रोकने के लिये एंटी माइ्रक्रोबियल का उचित उपयोग सुनिश्चित करना है। कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अस्पताल झाबुआ में किया गया है। डॉ. बघेल के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के दौरान प्रत्येक नवजात शिशु को संस्था एवं समुदाय में गुणवत्तापूर्वक देखभाल के साथ साथ विकासात्मक स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय किया जाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।

इस दौरान समुदाय में नवजात शिशु देखभाल संबंधी जागरूकता लायी जायेगी। जिला अस्पताल में धात्री माताओं एवं परिजनों को स्तनपान का महत्व बताया गया। इस अवसर डॉ आईएस चौहान एसएनसीयू इंजार्च, डॉ शारिका डोडवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्री आर आर खन्ना डीपीएम, श्री भरत बिलवाल सहायक अस्पताल मैनेजर एवं नर्सिग स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें