विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला पंचायत कटनी ए+ ग्रेड के साथ दूसरे स्थान पर
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत द्वारा योजनाओं की सतत समीक्षा से फलीभूत हुआ सकारात्मक परिणाम
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत योजनाओं की प्रतिदिन करते हैं समीक्षा
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत द्वारा राज्य शासन द्वारा संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत सेक्टर,सीएम हेल्पलाइन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं की प्रतिदिन योजनावार सतत रूप से समीक्षा की जाती है जिसके परिणाम स्वरूप जिला पंचायत कटनी को राज्य स्तर पर जारी ग्रेडिंग में ए प्लस ग्रेड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने योजनाओं की क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना करते हुए आगे भी और बेहतर प्रदर्शन करने को कहा है।
