प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आयोजित ग्राम जनसुनवाई की समीक्षा बैठक आयोजित
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आयोजित ग्राम जनसुनवाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान निर्धारित किये गये बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का निरीक्षण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, 50 एवं 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन, पीडीएस वितरण, एमडीएम वितरण तथा शुद्ध पेयजल की स्थिति की ग्रामवार समीक्षा की गई तथा आगामी जनसुनवाई में शत-प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीए एवं सीईओ जनपद सुनिश्चित कराएं कि जनसुनवाई की भ्रमण रिपोर्टिंग शत-प्रतिशत हो। जनसुनवाई के दौरान सभी सीएमओ अपने क्षेत्र अंर्तगत कम से कम 2 शालाओं में एमडीएम का निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम जनसुनवाई के समय सभी अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति और शाला की सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लें तथा कोई कमी पाई जाये, तो उस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग का अमला मौसमी बीमारियों के संबंध में लोगों को जागरूक करें तथा 70 वर्ष के अधिक उम्र के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
श्री शर्मा ने पीडीएस एवं एमडीएम, शालाओं, आंगनबाड़ियों में ओवरहेड टैंक की सफाई की स्थिति सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की तथा आगामी जनसुनवाई के दौरान आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा उचित मूल्य के दुकान और मध्यान भोजन के निरीक्षण के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण समय पर नहीं हुआ या कोई समस्या आ रही है उनका निराकरण तत्काल करायें। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता राशन समय पर वितरण किया जायेगा। उन्होंने सभी ग्रामों में राशन वितरण हेतु मुनादी कराने के निर्देश दिए।
✍️ (पुष्पेन्द्र यादव)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
