राजस्व महाअभियान 3.0 में लगे शिविर मे ई-केवायसी होने पर खुश है कढ़ोरीलाल साहू
(कटनी) राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत विजयराघवगढ़ अनुविभाग के ग्राम पंचायत देवरा कला मे बुधवार को आयोजित विशेष कैंप मे राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, ई-केवायसी, अभिलेख त्रुटि सुधार आदि कार्य करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे बुधवार को देवरा कला शिविर में पहुंचे ग्राम जिजनौडी निवासी कढ़ोरीलाल साहू यहां खसरे को आधार से लिंक कर ई- केवायसी कराने ग्राम पंचायत भवन देवराकला मंे आयोजित शिविर में पहुंचे थे। श्री साहू की ई-केवायसी महज 5 मिनट के भीतर ही हो जाने से वे काफी खुश थे और उन्होंने राजस्व महाअभियान के संचालन के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान हम जैसे किसनों के राजस्व मामलों के निपटारे की दृष्टि से वरदान साबित हो रहा है।
