हिन्दू एकता की लहर : पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी रहे शामिल

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भारत हिन्दू एकता यात्रा यज्ञ मे अहुति देने पहुचे। बागेश्वर धाम के गुरु तथा हनुमान जी महाराज के उपासक गुरुदेव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी हिन्दुस्तान की तस्वीर बदलने का संकल्प लेकर पैदल यात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा मे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के लाखो करोड़ों चाहने वाले हनुमान भक्त शामिल हो रहे हैं। फिल्मी दुनिया के कलाकारों के साथ विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी शामिल हुए। यह वही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है जिनके द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष मे दिव्य दरवार लगाकर भक्तो के पर्चे बनाए जाते है। पर्चों मे बागेश्वर महाराज व हनुमान जी महाराज की शक्तियों से उनकी मनोकामना बता उन भक्तो का कल्याण किया जाता है।

कलयुग मे साक्षात हनुमान जी के होने की बात हर ग्रंथ व गुरुजन कहते हैं किन्तु पं श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी कुछ ऎसा कर रहे है जिससे यह बात प्रमाणित हो रही है। भक्ति भाव के साथ साथ लोगों मे ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास जागरूक हो रहा है। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज भारतीयों को जगाने का कार्य किया। हिन्दू एकता यात्रा आज तक की सबसे विशाल यात्रा मानी जा रही है। सभी जाति सभी धर्मों को एक जुट कर भारत को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर पैदल यात्रा कर रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सम्पूर्ण भारत ही नही अन्य देशो का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

इस महा आंदोलन मे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भी हिस्सा लिया। श्री पाठक का कहना है कि हमारा देश समय समय पर विभिन्न हाथो की कठपुतली बना रहा देश को गुलामी की बेड़ियाँ ने हमेशा जकडा। आज भी सभी धर्मों को आजादी मिलती है सिर्फ हिन्दू को छोड कर। हिन्दूओ के लिए तरह तरह के नियम कानून बनाए गये पाबंदियों मे जकडा जा रहा है। हिन्दू के लिए कोई आरक्षण नही कोई छुट नही। इन्ही सभी समस्याओं को लेकर पहली बार हनुमान भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को जगाने और हिन्दूओ मे अलख जगाने का पुनीत कार्य किया जिसका समर्थन आज भारत के कोने कोने से आ रहे लोगों ने हिन्दू एकता यात्रा मे शामिल हो कर किया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नौ दिनो तक देश भर से आए भक्त लगभग दो तीन लाख भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ पैदल चलते हैं।

हनुमान जी की जिस तरह सेना राक्षसो का विनाश करने एक जुट होकर निकली थी आज उसी तरह हनुमान भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के साथ कदम से कदम मिला कर इस महायात्रा मे शामिल है। मै सौभाग्यशाली हू की मुझे भी इस महान कार्य मे सामिल होने का मौका हनुमान जी की कृपा से मिला। आज देश विदेश की नजरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस विशाल हिन्दू एकता पैदल यात्रा पर टिकी हुई है। कई लाखो की सेना के साथ यात्रा का आगाज कर सैकडो किलोमीटर तक नौ दिनो तक चलना इंसान के बस की बात नही। हनुमान जी की कृपा पात्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ही कर सकते थे इसी लिए ईश्वर ने उन्हें चुना।

✍️ (शेरा मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
     विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें