धर्मलोक हॉस्पिटल एवं इंटक यूनियन द्वारा 1 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
(कैमोर) धर्मलोक हॉस्पिटल कटनी एवं इंटक यूनियन कैमोर के संयुक्त तत्वाधान में 1 दिसंबर 2024 रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंटक यूनियन कार्यालय, एसीसी मेन गेट के पास सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में नगर वासियों को विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी, जिसमें डॉक्टर राजेश बत्रा (जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन), डॉक्टर हर्षा बत्रा (प्रसूति, स्त्री एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर शास्वत सिंह राजपूत (फ्रेक्चर, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन) और डॉ. सृष्टि गौर (छाती रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं। ये डॉक्टर शिविर में आए हुए लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और उन्हें उचित परामर्श प्रदान करेंगे।
इंटक यूनियन अध्यक्ष अनिल मौर्य , सचिव पंकज पिड़िहा एवं समस्त इंटक परिवार कैमोर ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।

