अगले 5 वर्षों में हर सरकारी स्कूल की प्रत्येक कक्षा को बनाया जायेगा डिजिटल
रतलाम में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री और रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री कुँवर डॉ. विजय शाह ने कहा कि प्रदेश में जनजातीय वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छे कॅरियर के लिये श्रेष्ठ संस्थानों में कोचिंग दिलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि रतलाम का यह समारोह प्रदेश के अन्य जिलों को भी प्रेरणा देगा। फाउण्डेशन के अध्यक्ष और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि हमारा यह फाउण्डेशन रतलाम में कक्षा-10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहा है। सम्मान के रूप में विद्यार्थियों को टाइटन की रिस्ट वॉच एवं शील्ड प्रदान की गयी है। वर्ष 2024 के सम्मान समारोह में 2024 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बैठने का स्थान दिया गया। सम्मान समारोह में जानकारी दी गयी कि फाउण्डेशन पिछले 10 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर रहा है। इसके साथ ही फाउण्डेशन बच्चों में अच्छे संस्कार देने के लिये भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी करता आ रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
