मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 91 टॉपर सहायक प्राध्यापक नियुक्त –

( टीकमगढ़ )

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक-2017 परीक्षा में मेरिट में चयनित 91 महिला परीक्षार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये है।
सहायक प्राध्यापक के पद पर रसायन शास्त्र विषय में 9 चयनित महिलाओं की नियुक्ति की गई है। वनस्पति शास्त्र मे 6, राजनीति शास्त्र में 3, प्राणी शास्त्र में 3, गणित में 3, अर्थशास्त्र में 8, विधि में 3, समाज शास्त्र में 6, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, तथा आर्गनिक रसायन में एक-एक, भूगोल में 10, इंग्लिश में 7, इतिहास में 6, भौतिक शास्त्र में 9, वाणिज्य में 4 तथा हिन्दी विषय में 8 परीक्षार्थियों को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें