किल कोरोना अभियान में 9 जुलाई तक 1 लाख 71 हजार से अधिक घरों में टीम की दस्तक
8 लाख 36 हजार 843 व्यक्तियों का हुआ सर्वे
कटनी – राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को जड़मूल से नष्ट करने संचालित प्रदेश व्यापी किल कोरोना अभियान के तहत कटनी जिले में 1 जुलाई से 9 जुलाई तक 225 सर्वे दलों द्वारा 1 लाख 71 हजार 801 घरों में दस्तक देते हुये 8 लाख 36 हजार 843 परिवार के सदस्यों (व्यक्तियों) का सर्विलान्स हेल्थ सर्वे किया गया है।
कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित किल कोरोना अभियान के तहत अभियान के तहत 1 जुलाई से 9 जुलाई तक सर्वे के दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के 664 व्यक्ति पाये गये हैं। जबकि 38117 व्यक्तियों द्वारा आरोग्य सेतु एप का उपयोग मोबाईल पर किया जा रहा है। सर्वे के दौरान 1894 व्यक्तियों की मलेरिया आरडीटी किट से बुखार जांच की गई है। डेंगू बुखार का संभावित 4 मरीज मिले हैं। टीबी के संभावित 345 और कुष्ठ के 972, डायरिया के 783 मरीज पाये गये हैं। इस दौरान 25417 ओआरएस पैकेट, 3064 जिंक के पैकेट तथा इम्युनिटी बूस्टर आयुष औषधियों और काढ़ा के पैकेट भी बांटे गये हैं। बड़वारा विकासखण्ड में 14722 घरों का सर्वेक्षण कर 76703 सदस्यों, बरही में 11975 घरों के 63297, बहोरीबंद के 26180 घरों का सर्वेक्षण कर 119754, ढीमरखेड़ा उमरियापान में 28904 घरों के 134722 सदस्यों, कन्हवारा के 28338 घरों के 135881, कटनी शहर के 14382 घरों के 65984, रीठी ब्लॉक के 17479 घरों के 85782 तथा विजयराघवगढ़ में 29821 घरों के 154720 परिवार सदस्यों का सर्विलान्स हेल्थ चैकअप किया गया है।

