कलेक्टर श्री मीना ने कृषि विभाग की ली समीक्षा बैठक

बीज निरीक्षक रहे अलर्ट, व्यवसायी का लाइसेंस निरस्त होने पर दोबारा नही मिलेगा लायसेंस

(बालाघाट)  कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा बुधवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम रबी क्षेत्राच्छादन एवं बीज उर्वरक भण्डारण वितरण की जानकारी ली गयी। इस दौरान कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोबरागड़े ने बताया कि वर्तमान में विभाग में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। साथ ही यूरिया भी वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में भंडारित है। साथ ही यह भी बताया कि 1 रेक यूरिया एवं 1 रेक डीएपी/एनपीके की मांग कर दी गयी है, जो जल्द ही जिले को प्राप्त हो जायेगी। बैठक में श्री खोबरागड़े ने बताया कि परसवाडा एसएडीओ श्री एमडी परते स्वास्थ्य के कारण लंबे समय के लिए छुट्टी पर है, जिनके स्थान पर श्रीमती मालती धुमकेतु (कृवि अधि) को परसवाडा एसएडीओ का प्रभार दिया गया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें