डॉ रविकांत बने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी
(खरगापुर) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुटेर में डॉ रविकांत को राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य मुरली मनोहर अरजरिया ने बताया की विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाई क्रियाशील है तथा उनके सफल संचालन के लिए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षाविद डॉ रविकांत को कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ रविकांत ने बताया कि उन्हें जो उत्तरदायित्व दिया गया है उसका वे पूरी तन्मयता के साथ पालन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उमेश कुमार जैन, शैलेंद्र सेन, श्रीमती नीलम अहिरवार , श्रीमती तृष्णा सिंह राठौर, बलवीर गिरी, हरेंद्र सिंह परिहार, राम रतन प्रजापति , राजीव कुमार अहिरवार , मोहम्मद आकिल, आलोक तिवारी, आलोक तोमर, भूपत सहाय, महेंद्र राजपूत, वीर सिंह राजपूत, अखिलेश राजपूत, संतोष कुमार अहिरवार, शशांक नायक, अब्दुल मुक्तादिर , सुरेंद्र अहिरवार, श्रीमती जया नायक, श्रीमती खुशबू पटेरिया, श्रीमती आकांक्षा दीक्षित, श्रीमती सीता गोस्वामी, श्रीमती शिवांगी प्रियदर्शनी जड़िया, श्रीमती रजनी चढार, सहित सभी शिक्षकों ने डॉ रविकांत जी को बधाई प्रेषित की।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर
