जीवन में आनंद है तो कार्य क्षमता बढ़ जाती है -श्री गोयल

Advertisement

ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय अल्प विराम कार्यशाला जीरापुर में संपन्न

(राजगढ़़)  मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा शासकीय कर्मचारियों में आनंद  की अनुभूति कराने व अपने कार्य में सकारात्मकता बढ़ाने के लिये एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभागार जीरापुर में महिला बाल विकास, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय,  शिक्षा विभाग, क़ृषि विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों  के लिये गुरूवार को एक दिवसीय अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री हेमेंद्र गोयल, विश्वास कार्यक्रम समन्वयक आनंद विभाग श्री देवाशीष, राज्य मास्टर ट्रेनर आनंद विभाग श्री के.एन.गुप्ता,  मास्टर ट्रेनर श्रीमती सोना अवस्थी द्वारा विभिन्न टूल्‍स के माध्यम से सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाई गई। कार्यशाला में श्री गोयल ने बताया कि यदि हम आनंद के साथ कार्य करेंगे तो हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है। हमें सकारात्मक भाव के साथ कार्य करना चाहिए। श्री देवाशीष विश्वास ने राज्य आनंद संस्थान का परिचय देते हुए जीवन का लेखा जोखा सत्र लिया। श्री के.एन.गुप्ता ने आनंदित जीवन जीने के लिये स्वयं के भीतर झांक कर जीवन में कैसे बदलाव किया जाए के बारे में बताया। साथ ही श्रीमती सोना अवस्थी ने आईस ब्रेक के माध्यम से कार्य क्षमता के बारे में भी समझाया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के श्री इंदरसिंह, नगर पंचायत के श्री देवनारायण दांगी सहित 55 कर्मचारी भी शामिल हुए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें