मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम बैठक ली गई

Advertisement

(झाबुआ)  निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 की गतिविधियो की समीक्षा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 18-19 आयु वर्ष के नवीन नाम जोड़ने हेतु निर्धारित लक्ष्य को समयानुसार पूर्ण करे। फॉर्म 6 के निराकरण की पेन्डेन्सी पूर्ण करे, रोल आब्जर्वर जल्द से पहली रिपोर्ट पेश की जाये, समस्त कलेक्टर निर्वाचक नामावली गतिविधियों की समीक्षा करें। जिले के ईपी रेशियो को मेन्टेन किया जाए, फॉर्म 7 निराकरण गुणवत्तापूर्वक किये जाए।

जिले से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर नेहा मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें