हमारा प्रयास कोई गौ माता सड़क पर न रहे – प्रभारी मंत्री श्री पटेल
सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग एवं गौ माता के लिए भोजन और पानी का प्रबंध है प्राथमिकताग्राम पाण्डरी में गौ अभ्यारण्य हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने गौ अभ्यारण्य हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण के दौरान कहा कि गौ अभ्यारण्य के लिए यह भूमि पर्याप्त और सुन्दर है, सुरक्षा की दृष्टि से इसमें तार फेंसिंग की जरूरत है ताकि गाय किसी के खेतों में नहीं जाए और गौ माता के भोजन और पानी के प्रबंध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास है कि सड़क पर कोई गौ माता नहीं रहे। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि गौ आवास के लिए दो रास्ते एवं दो द्वार बनाए जाएं। उन्होंने गौ अभ्यारण्य की तार फेंसिंग में लगने वाले समय, पानी की व्यवस्था की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
