शर्मा गली कुचवधियां मोहल्ला क्षेत्र कन्टेनमेन्ट जोन घोषित

कटनी  कटनी जिले के नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वल्लभदास अग्रवाल वार्ड क्रमांक 25 के शर्मा गली कुचवधिया मोहला, सुलभ जन सुविधा केन्द्र के सामने सिविल लाईन क्षेत्र में कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के मकान सहित 4 मकानों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71(2) के प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशि भूषण सिंह नें नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वल्लभदास अग्रवाल वार्ड क्रमांक 25 के शर्मा गली कुचवधिया मोहला, सुलभ जन सुविधा केन्द्र के सामने सिविल लाईन में संक्रमित भवन के साथ लगे कुल 4 मकानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। कन्टेनमेंट क्षेत्र में एस.डी.एम बलवीर रमन इंसीडेंट कमांडर, तहसीलदार मुनौव्वर खान सहायक इंसीडेंट कमांडर और सी.एस.पी शशिकांत शुक्ला नोडल अधिकारी पुलिस होगें। इसके अलावा सहायक आयुक्त संध्या सरयाम नोडल अधिकारी नगर निगम, उपयंत्री संजय मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी नगर निगम, डॉ. बी.आर.पंजवानी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य और जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम होगें। इस क्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा घर-घर सर्वे कर रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिये आयुष औषधियों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें