मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ ही विमुक्त घुमक्कड़ एवं
अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
(राजगढ़़) सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ ही विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के हितग्राहियों के लिए भी स्वरोजगार योजना (व्यक्ति मूलक) का क्रियान्वयन एम.पी. ऑनलाईन के समस्त पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।जिले के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राही एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, 12वी कक्षा की अंक सूची तथा विमुक्त घुमन्तु समुदाय के व्यक्ति मूलक के लिए आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, आदि दस्तावेज तथा आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्यता संलग्न कर ऑन लाईन आवेदन किये जाकर बैंकों से विभिन्न उद्देश्यों हेतु ऋण राशि प्राप्त कर योजना से लाभान्वित हो सकते है।
योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 124 कलेक्ट्रेट भवन राजगढ़ फोन नम्बर 07372-299021 से प्राप्त कर सकते है साथ ही मोबाईल नम्बर 8989159450 पर वाट्सअप से योजना संबंधित जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते है।
