कोई भी लक्षित बच्चा पोलियों दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए: कलेक्टर श्री शर्मा राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का हुआ शुभारंभ जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 दिसम्बर तक पिलाई जायेगी पोलियो की दवा
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 16 जिलो में दिनांक 8 से 10 दिसम्बर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान (एनआईएनडी) चलाया जा रहा है। अभियान का विधिवत शुभारंभ जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में आज कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री नवनीत धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन की गरिमामय उपस्थिति में नौनिहालो को दवा पिलाकर किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केएम वरूण ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 0-5 बर्ष के सभी बच्चों को आज पोलियों बूथ पर पोलियों दवा पिलाई जा रही है तो वहीं द्वितीय एवं तृतीय दिवस टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों दवा पिलाई जायेगी। इस अभियान की सफलता के लिए 1236 टीम लगाई गई है। बी टीम 1115, सी टीम 62, मोबाइल टीम 10,ट्रांजिट टीम 49 सुपरवाईजर134 लगाई गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी,जिला प्रशासन सहित सहयोगी विभागों का धन्यवाद करता हूं कि जिनके अथक प्रयासों से यह पोलियों जैसी बीमारी को हम समाप्त कर पायें। मुझे विश्वास है कि इस अभियान में भी आप कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 5 बर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलायेंगे।
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने सब का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि टीकमगढ़ जिले में 161428 बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य है, हम उसे संकल्प के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम दिवस पोलियों बूथ पर दवा पिलाने का कबरेज 85 प्रतिशत से अधिक करें, जिससे घर भ्रमण के दौरान कोई भी बच्चा छूटने की संभावना कम होगी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए हर स्तर से मोनिटरिंग की जाये, जिससे गुणवत्तापूर्ण दवा पिलाने का कार्य कर सकेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन श्री मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद जतारा श्री रामजी नायक, निज सचिव विधायक टीकमगढ़ श्री वीरेन्द्र सिंह परमार, ईई डॉ अमित शुक्ला श्री इंद्र कुमार शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, डीएचओ डॉ पी के माहौर, आरएमओ डॉ डी एस भदौरिया, सहायक अस्पताल प्रबंधक डां अंकुर साहू, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एचएम रावत, शहरी नोडल अधिकारी डॉ सिद्वार्थ रावत, एपीएम श्री अंकित रावत, श्री नरेश विश्वकर्मा, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री गौरीशंकर नामदेव, श्रीमती पानवती यादव, श्रीमती सरोज सुमन सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
