ग्राम धनोली में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने किया डॉ रामकुमार महेरे के निधन पर शोक प्रकट
(भिण्ड) विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के ग्राम धनोली पहुंच कर डॉ. राम कुमार महेरे के निधन पर उनके निज निवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने डॉ रामकुमार महेरे के निधन पर उनके परीवारजनों से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान भिण्ड विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
